विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शनःऐच्छिक विकास निधि रोकने पर भड़का विपक्ष

Spread the love

धर्मशाला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा विंटर सेशन के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी विधायक हाथ में नारे लिखी तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।विपक्ष का आरोप है कि सुक्खू सरकार ने ऐच्छिक विकास निधि बंद कर रखी है। इससे विकास कार्य ठप पड़े हैं। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने विकास निधि के साथ साथ ट्रेजरी में भुगतान बहाल करने की भी मांग उठाई।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीते कल के सदन में दिए बयान पर सफाई देते हुए कहा- कल उन्होंने किसी योजना और ओल्ड पेंशन स्कीम (आपस) को बंद करने का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा- हम राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने वालों में से नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *