लोकसभा चुनाव : 14 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

Spread the love

पंजाब , सुरेंद्र राणा:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 10-फिरोजपुर में नामांकन के पांचवें दिन रिटर्निंग अधिकारी-सह-उपायुक्त के कार्यालय में 14 उम्मीदवारों द्वारा कुल 18 नामांकन दाखिल किए गए। रिटर्निंग ऑफिसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 10-फिरोजपुर राजेश धीमान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के पांचवें दिन 14 उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया (कांग्रेस), वरिंदर सिंह घुबाया (कांग्रेस), सुखदेव सिंह (निर्दलीय), सुरिंदर कंबोज़ (बसपा), स्वेता कंबोज़ (बसपा), दीपक कुमार (स्वतंत्र), हरप्रीत सिंह (स्वतंत्र), जगदीप सिंह काका बराड़ (आप), नगिंदर कौर (आप), गुरमीत सिंह सोढ़ी (भाजपा), अनुमीत सिंह सोढ़ी (भाजपा), गुरप्रीत सिंह (निर्दलीय), प्रीतम सिंह (निर्दलीय) और अजीत सिंह (निर्दलीय) ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।

उन्होंने बताया कि कई प्रत्याशियों ने दो-दो नामांकन जमा किए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई है और यदि कोई नामांकन पत्र जमा करना चाहता है, तो वह 14 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकता है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 10-फिरोजपुर के लिए अब तक कुल 29 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 14 मई 2024 तक जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी और नामांकन 17 मई तक वापस होंगे। मतदान पहली जून 2024 को होगा और मतगणना चार जून 2024 को होगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श चुनाव प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *