मिडल ईस्ट में शांति पर आमने-सामने बात, इस्लामाबाद में अमरीका-ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत समाप्त

Spread the love

एजेंसियां: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमरीका के बीच जारी युद्धविराम वार्ता का पहला दौर समाप्त हो गया। यह बातचीत करीब दो घंटे तक चली। ईरान ने अमरीका के साथ वार्ता के लिए शर्त रखी है कि लेबनान पर इजरायली हमले पूरी तरह रोके जाएं। उसने चेतावनी दी है कि अगर हमले जारी रहे, तो बातचीत पूरी तरह रद्द हो सकती है। यह जानकारी ईरान के सूत्रों के हवाले की ओर से आई है। अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बैठक में एक्सपट्र्स ने सुरक्षा, राजनीति, सेना, अर्थव्यवस्था और कानून से जुड़े मुद्दों पर बात की। अमरीका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जबकि ईरान की तरफ से संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने नेतृत्व किया।वहीं व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य अमरीकी अधिकारियों ने इस्लामाबाद में ईरान के डेलिगेशन से आमने-सामने मुलाकात की है। यह मीटिंग रविवार को भी जारी रह सकती है। 47 साल पहले यानी 1979 में ईरान की इस्लामिक क्रांति के बाद ये पहली बार था, जब दोनों देश के नेताओं ने इतने बड़े स्तर पर आमने-सामने बातचीत की। इससे पहले ईरान ने कहा था कि अगर इस्लामाबाद में चल रही बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, तो सिर्फ इजरायल को दोष नहीं दिया जा सकता। इजरायल और अमेरिका के फैसले जुड़े हैं, इसलिए वार्ता फेल होने पर जिम्मेदारी अमरीका पर भी होगी। ईरान ने अमरीका को धमका दिया है। ईरान ने है कि अगर होर्मुज के रास्ते अमरीका का जहाज आया, तो अगले 30 मिनट में हमला कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *