महाभारत के ‘धृतराष्ट्र’ की गाड़ी का शीशा तोड़ लाखों का कीमती सामान उड़ाया, पुलिस ने शुरू की जांच

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: शुक्रवार की देर शाम उस समय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया जब खबर मिली कि महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल करने वाले कलाकार गिरिजा शंकर व्यास की कार का शीशा तोड़कर लाखों का कीमती समान व नगदी चोरी हो गई है।

बताया जाता है कि शाम को कार पर सवार गिरिजा शंकर व्यास चंद मिनटों के लिए बीकानेर मिष्ठान के नजदीक पहुचे थे। उक्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन खबर लिखे जाने तक कुल कितने की चोरी हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

जानकारी के मुताबिक महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल करने वाले गिरिजा शंकर व्यास कार पर सवार होकर शाम को बीकानेर मिष्ठान के नजदीक कुछ सामान लेने के लिए पहुचे थे। लेकिन चंद मिनटों में ही वापस आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है। कार के अंदर रखा सामान गायब पाया गया। बताया जाता है कि कार में रखा लैपटॉप, मोबाइल, डॉक्युमेंट के अलावा डालर व अन्य नगदी गायब है।

बताया जाता है कि उक्त चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है। जिस कलाकार की चोरी हुई है वह एक जाना पहचाना नाम है इसीलिए जैसे ही पुलिस की चोरी की वारदात की खबर मिली तो हड़कंप मच गया। इसीलिए राजपुरा के डीएसपी सुरिंदर मोहन शर्मा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुचकर निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *