भाजपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, रक्तदान शिवर का किया आयोजन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:अनुसूचित जाति मोर्चा जिला शिमला द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष शिमला सत्य प्रकाश मानक की अध्यक्षता में हुआ और यह कार्यक्रम 28, 29 और 30 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सभी मंडलों में मनाया जाएगा।

इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को हमारा मोर्चा हर वर्ष मनाता है। ‘रामायण महाकाव्य’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। यह युग-युगान्तर तक समस्त विश्व को सत्य, धर्म व न्याय की शिक्षा प्रदान करता रहेगा। सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *