पूर्व CM चन्नी का करीबी ठेकेदार गिरफ्तार,अवैध रेत खनन में हुआ एक्शन

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेन्द्र राणा; पिछली कांग्रेस सरकार में CM रहे चरणजीत चन्नी के करीबी ठेकेदार इकबाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर अवैध रेत खनन का आरोप है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के वक्त आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्‌ढा ने जिंदापुर में अवैध खनन का खुलासा किया था। हालांकि तब CM रहे चन्नी ने इसे नकार दिया था। इकबाल सिंह तब चर्चा में आया था, जब CM बनने के बाद चन्नी उसके घर गए थे।

चमकौर साहिब पुलिस थाने के एसएचओ रूपिंदर सिंह ने कहा कि जंगलात विभाग की शिकायत पर केस दर्ज कियया गया है। इस मामले में पुलिस ने जंगलात विभाग कुछ रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें इकबाल सिंह का रोल सामने आया है। इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *