पंजाब: यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने दिया इस्तीफा, एक घंटे बाद भाजपा में शामिल

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष और एनएसयूआई पंजाब के पूर्व प्रधान अक्षय शर्मा शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस से नाता तोड़ने के मात्र एक घंटे के भीतर ही भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के सभी पदों और पार्टी से अपना इस्तीफा पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को मिलकर सौंप दिया।

इस्तीफे के एक घंटे बाद अक्षय शर्मा को भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और पंजाब में पार्टी प्रभारी विजय रुपाणी की मौजूदगी में चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक के दौरान ही पार्टी में शामिल करवाया गया। इस मौके पर सुनील जाखड़ ने अक्षय का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है और लोग इस जहाज से लगातार छलांग मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस में इस समय परिवारवाद पूरी तरह हावी हो चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *