पंजाब में मुर्गे ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन:हर पेशी पर कोर्ट लाना होगा; कस्टडी में सुरक्षित पालने की भी जिम्मेदारी

Spread the love

पंजाब दस्तक: पंजाब में एक मुर्गे ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। पुलिस ने बठिंडा में मुर्गों की लड़ाई के कॉम्पिटिशन की सूचना पर रेड की थी। जिसके बाद इसे पकड़ा। अब मुश्किल यह है कि मुर्गा केस प्रॉपर्टी बन गया है। पुलिस को उसे हर पेशी पर कोर्ट ले जाना होगा। यही नहीं, उसे अपनी कस्टडी में रख सही ढंग से पालना भी होगा।

यह कंपीटिशन दो दिन पहले बठिंडा के गांव बल्लुआना में हो रहा था। पुलिस ने जब रेड मारी तो दर्शक और आयोजक मौके से फरार हो गए। जहां से लड़ाई के लिए लाए इस मुर्गे को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया।

पुलिस ने इस केस में मुर्गे को पीड़ित बनाया

पुलिस के मुताबिक इस केस में मुर्गा पीड़ित है, क्योंकि सरकार ने पशु-पक्षियों की प्रतियोगिताओं पर पाबंदी लगा रखी है। ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पक्षियों और जानवरों के प्रति क्रूरता के आरोप में मामला दर्ज करने के आदेश हैं। इसी वजह से यह मामला भी एनिमल क्रुएलिटी का है।

पुलिस के जांच अफसर निर्मलजीत सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि मुर्गे को पुलिस कस्टडी में पाला जा रहा है। केस चलने तक वह हमारी कस्टडी में ही रहेगा और अदालत की कार्रवाई के दौरान उसे कोर्ट में पेश भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *