पंजाब में BSF जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन पर की फायरिंग, हथियार के साथ हेरोइन भी बरामद

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा; पंजाब में भारतीय सीमा के पास एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत देखने को मिली. रविवार की सुबह पाकिस्तान की तरफ से फिर भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर ड्रोन भेजा गया, जिसको बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी कर रोक दिया. इस दौरान इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ के जवानों को अमृतसर जिले के सीमा के पास के गांव चक अल्लाह बख्स से एक पिस्तौल, 2 मैगजीन, 20 जिंदा राउंड और 5.240 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई.

बीएसएफ पंजाब के एक्स अकाउंट से पोस्ट कर घटना के बारे में जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी तस्करों की ओर से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के एक और प्रयास को बीएसएफ ने विफल कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *