पंजाब एक्साइज पॉलिसी पर सियासत: हरसिमरत बादल ने गृहमंत्री को कार्रवाई के लिए लिखा; AAP प्रवक्ता ने अकालियों के 10 साल याद कराए

Spread the love

पंजाब दस्तक: पंजाब में एक्साइज पॉलिसी पर सियासत चल रही है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब एक्साइज पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए गृहमंत्री अमित शाह को कार्रवाई करने के लिए लिखा है।

हरसिमरत कौर बादल ने गृहमंत्री से CBI और ED से पंजाब की एक्साइज पॉलिसी की जांच करवाने की मांग की। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने अकाली सरकार के 10 सालों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हरसिमरत कौर बादल ने गृहमंत्री अमित शाह को खत लिखते हुए कहा कि 3 अगस्त 2023 को लोकसभा में चर्चा के दौरान पंजाब एक्साइज पॉलिसी पर सवाल खड़े किए थे। इसमें दिल्ली एक्साइज पॉलिसी और पंजाब एक्साइज पॉलिसी के बीच समानताएं उजागर की गई थीं। दिल्ली पॉलिसी की जांच पहले से ही CBI और ED कर रही है। इसमें कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं।

वहीं अब पंजाब एक्साइज पॉलिसी 2022-23 में भी दिल्ली की तरह पूरे थोक शराब व्यापार को कुछ कंपनियों को सौंपना और उनके लाभ मार्जिन को दोगुना करना सवालों के घेरे में आता है। ऐसा प्रतीत होता है कि दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी को पंजाब में दोहराने का कथित उद्देश्य बदले की भावना को बढ़ावा देना था, जिसके तहत आरोप हैं कि पंजाब में AAP सरकार और दिल्ली में AAP आलाकमान को करोड़ों रुपए की रिश्वत हस्तांतरित की गई थी।

AAP प्रवक्ता ने अकाली दल को घेरा

हरसिमरत कौर बादल के गृहमंत्री को लिखे खत और CBI व ED जांच की मांग का AAP प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने जवाब दिया है। मलविंदर सिंह कंग ने अकाली दल को घेरते हुए सांसद हरसिमरत कौर को कहा- बीबा जी, आपके राज में 2007 से 2017 तक एक्साइज पॉलिसी बनाई। इससे 10 साल में पंजाब सरकार एक्साइज व रेवेन्यू में 2587 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी न कर सकी, जिसे AAP की सरकार ने सिर्फ एक साल में कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *