नरेंद्र मोदी आज संभालेंगे देश, लगातार तीसरी बार शाम 7:15 बजे होगी पीएम पद की शपथ

Spread the love

नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार देश की कमान संभालने को तैयार हैं। श्री मोदी रविवार की शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ नई बनने वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षाबलों की पैनी नजर रहेगी। शपथ लेने से पहले श्री मोदी राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। सूत्रों के मुताबिक श्री मोदी के साथ एनडीए के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें सात कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

 

हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है तीन दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। टीडीपी और जदयू से दो-दो और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा एनसीपी, एलजेपी और जेडीएस के कोटे से कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। श्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सात पड़ोसी देशों को निमंत्रण भेजा गया है। राष्ट्रपति भवन में उच्च सुरक्षा के साथ होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 9,000 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. बता दें कि कल यानी रविवार को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *