डीजल की 250 बसें, 50 ट्रैवलर खरीदेगी एचआरटीसी

Spread the love

परिवहन निगम द्वारा बसों में यात्रियों द्वारा कैशलैस माध्यम से किराए का भुगतान कने के लिए परिचालकों को प्रोत्साहित करने को त्रैमासिक आधार पर मंडलीय स्तर पर तीन परिचालकों को पारितोषिक देने का भी निर्णय लिया। यह योजना 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। निदेशक मंडल ने निगम के कर्मचारी व पेंशनर वर्ग को 55.36 लाख रुपए की राशि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी करने का निर्णय लिया है। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि कर्मचारियों व पेंशनरों का अभी नौ करोड़ रुपया बकाया है, जिसे जल्द चुकता करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों का वार्षिक चिकित्सा चैकअप करवाने का भी निर्णय लिया गया है। मुकेश अग्रिहोत्री ने बताया कि एचआरटीसी को घाटे से उभारने के लिए संसाधन जुटाने को एक कमेटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि घाटे के कई कारण हैं। निगम के मात्र छह फीसदी रूट ही फायदे में हैं, जबकि शेष पर नुकसान हो रहा है।

350 चालकों की होगी निगम में भर्ती

लगातार रिटायर हो रहे चालकों के कारण निगम के पास चालकों की खासी कमी हो रही है। ऐसे में निदेशक मंडल ने निर्णय लिया है कि 350 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी, जिनके करीब 600 पद खाली पड़े हुए हैं। इससे आने वाले दिनों में चालकों की कमी को दूर किया जा सकेगा।

पूर्व भाजपा सरकार ने नहीं चुकाया रैलियों का पैसा

एचआरटीसी निदेशक मंडल ने आठ करोड़ रुपए के बकाया की डिमांड की है। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि चुनावी ड्यूटी पर एचआरटीसी बसें लगी थीं, जिनका पैसा अब तक नहीं मिल पाया है। वहीं, पूर्व भाजपा सरकार के समय में उनकी रैलियों के लिए भी एचआरटीसी का इस्तेमाल हुआ, जिसका पैसा भी चुकता नहीं किया गया है। निदेशक मंडल ने इस पैसे की वसूली जल्द करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *