जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी के दौरे को बताया विशुद्ध राजनीतिक बोले प्रियंका कर रही है भ्रामक बयानबाजी।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर कांग्रेस को इतनी बड़ी नेता हिमाचल आकर साफ झूठ बोल रही है। आपदा में लोगो को मदद करने की बजाए झूठ बोलकर आपदा से जूझ रहे लोगों के जख्मों पर नमक डालने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि आपदा में तो बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री ने वास्तविकता में हिमाचल के लोगो का दर्द जाना है। प्रियंका तो अब आकर राजनीति कर रही है।

जयराम ठाकुर ने प्रियंका से पूछा कि चुनावों में प्रियंका ने हिमाचल में प्रचार के दौरान बागवानों को खुद सेब की कीमतें तय करने महिलाओं को 1500 रुपये देने का जो वायदा किया था वह कहाँ है।

आज आपदा में प्रदेश का बागवान जब बेहद मुश्किल दौर में ओने पोने दाम बेचने को मजबूर है ऐसे में प्रियंका का इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर भ्रामक और झूठा प्रचार करना आपदा में अवसर के समान है।
जयराम ने कहा की इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर केंद्र ने किसी तरह का कोई निणर्य नही लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *