शिमला, सुरेन्द्र राणा; उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा लखनऊ में 19 जनवरी को 86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिती में उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीवेन पटेल ने किया गया। इस अवसर पर राज्य सभा उप-सभापति डा. हरिवंश, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तथा अन्य राज्य विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी उपस्थित थे।
सम्मेलन आरंभ होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने पुराने दिनों की याद को ताजा करने हेतु लखनऊ विश्वविद्यालय का दौरा किया तथा यहां बिताए गए महत्त्वपूर्ण लम्हों का स्मरण भी किया। 86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के उद्घाटन से पूर्व उतर प्रदेश विधान सभा के समिति कक्ष में स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। समिति द्वारा चर्चा के लिए तीन विषयों क्रमश: पारदर्शी, कुशल एवं नागरिक-केंद्रित विधायी प्रक्रियाओं के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग, दक्षता बढ़ाने और लोकतांत्रिक शासन को मजबूत करने के लिए विधायकों की क्षमता निर्माण तथा जनता के प्रति विधायक की जवाबदेही को शॉर्टलिस्ट किया गया।
