केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है केंद्र सरकार सरकार, ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही भाजपा, नेशनल हेराल्ड मामले में नहीं हुआ कोई भ्रष्टाचार- अशोक गहलोत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले गांधी परिवार के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकार लगातार षड्यंत्र रच रही है।

केंद्रीय एजेंसियों ईडी,सीबीआई का दुरुपयोग कर झूठे मामले बनाए जा रहे हैं। शिमला में केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार का भी आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका रही है और अखबार को पुनर्जीवित करने के लिए कांग्रेस ने प्रयास किया। ईडी द्वारा सोनिया और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड 11 साल बाद चार्जशीट करना दुर्भाग्य पूर्ण है और विपक्षी पार्टी को भाजपा दुश्मन की तरह देख रही है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

शिमला में पत्रकार वार्ता कर अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार की भाजपा सरकार ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। देश आज किस दिशा में जा रहा है। विपक्ष को आवाज को दबाने के लिए ईडी सीबीआई का प्रयोग कर झूठे मामले बनाए जा रहे हैं।

कांग्रेस देश में विरासत को बचाने का काम किया है।गांधी परिवार का देश की आजादी में योगदान रहा है ऐसे में नेशनल हेराल्ड मामले में 5 हज़ार करोड़ के घोटाले के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।नेशनल हेराल्ड में कोई हितधारक एक रुपए का फायदा भी नहीं उठा सकता है। इलेक्ट्रॉल बॉन्ड मामले में भी यही हुआ था लेकिन सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ यह भाजपा को भूलना नहीं चाहिए। गहलोत ने कहा कि जितना भी भ्रष्टचारी नेता हो अगर भाजपा में शामिल हो जाए तो वह भाजपा की वाशिंग मशीन में धूल कर साफ हो जाते हैं। लोकतंत्र में कोई स्थाई नहीं है मोदी भी परमानेंट नहीं है,सता आती है और जाती है लेकिन इस तरह से विपक्ष की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *