धर्मशाला, सुरेंद्र राणा: धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत ही भाजपा के आक्रामक रवैया के साथ हुई है. सत्र शुरू होने से पहले ही भाजपा नेताओं ने सदन के बाहर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी की और प्रदेश सरकार को 10 गारंटीयों की याद दिलाई. इस दौरान भाजपा विधायकों ने गारंटीयों का जिक्र करते हुए पोस्टर गले में टांग कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन प्रदेश कि कांग्रेस सरकार को याद दिलाने के लिए है कि उन्होंने जनता से वादे किए थे और सत्ता में आए. लेकिन एक साल का समय हो गया अभी तक प्रदेश सरकार ने अपनी गारंटी है पूरी नहीं की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस नेता नेता प्रियंका गांधी वाड्रा प्रभारी राजीव शुक्ला सभी कांग्रेस नेता पहली कैबिनेट में गार्ंटियां पूरे करने का दावा करते रहे लेकिन अब गारंटीयों को 5 साल में पूरा करने का बहाना लगा रहे हैं.
