कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम बोले यह चुनाव तय करेगा भविष्य की राजनीति

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान सीएम सुक्खू, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही। सीएम सुक्खू ने इस दौरान बीजेपी और पूर्व सीएम जयराम को भी निशाने पर लिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चारों लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भविष्य की राजनीति तय करने वाला चुनाव है। बीजेपी वोट के द्वारा सरकार नहीं बना पाई। ऐसे में भाजपा ने नोट के दम पर सरकार बनाने की कोशिश की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का गणित कमजोर है। सभी 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतने के बाद भी भाजपा प्रदेश में सरकार नहीं बना सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने जो सूट दर्जी के पास दिए था वह 5 सालों तक वन्ही रहेगा। पांच साल बाद जनता देखेगी की किसने बेहतर काम किया है।

वहीं इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि अभी लड़ाई शुरू हुई है। उन्हें मेहनत करते हुए जनता के बीच जाना है और जनता के दिल को जितना हैं। कहा कि उनके पक्ष में जनता का रिस्पांस बेहद अच्छा है। इस दौरान सुरेश कश्यप के जीत के दावे पर सुल्तानपुरी हमला बोलते हुए कहा कि कुछ बातें खुद कहने से अच्छा जनता से पूछ लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *