उपमुख्यमंत्री का दावा, लोकसभा-विधानसभा उपचुनाव जीतेगी कांग्रेस

Spread the love

ऊना: हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा व छह विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने रविवार को सलोह में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही।

उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। मुकेश अग्रिहोत्री ने भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव लडऩे को लेकर कांग्रेस पर किए जा रहे कटाक्ष का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव जिन परिस्थितियों में हो रहे हैं, वे अपने आप में महत्त्वपूर्ण परिस्थितियां हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए साजिश रची, लेकिन भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। हिमाचल प्रदेश का वर्तमान चुनाव न केवल हिमाचल, बल्कि आसपास के राज्यों में भी दलबदल को लेकर एक मिसाल कायम करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं का भाजपा में अंदरखाते कड़ा विरोध हो रहा है। इस विरोध से भाजपा में जल्द विस्फोट होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *