इंडिया गठबंधन को झटका: पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आप, सीएम भगवंत मान का बड़ा एलान

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए बना विपक्षी गठबंधन (इंडिया) बिखरने लगा है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही दोनों पार्टियों के बीच लंबे समय से गठबंधन को लेकर चल रही ऊहापोह पर विराम लग गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आप लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पंजाब पूरे देश में हीरो बनेगा। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आप के कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर मान ने कहा, तब आप इसे 14 कर सकते हैं। हम उनके (कांग्रेस) साथ नहीं जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *