आपदा को लेकर कांग्रेस और भाजपा में राजनीतिक बयानबाजी जारी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल में आपदा से प्रभावित लोगों को कितनी राहत मिल पाई है इस पर बात करने के बजाए कांग्रेस और भाजपा में आपदा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार प्रदेश में हुई हार का बदला जनता से ले रही है इस वजह से अतिरिक्त मदद नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा है कि नेता विपक्ष झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि प्रदेश में आपदा से भारी नुक़सान हुआ। कांग्रेस सरकार पहले दिन से लोगों को मदद कर रही है। लेकिन बीजेपी राजनीति करने में लगी हुई है। हिमाचल में बीजेपी की करारी हार हुई है जिसके बाद केंद्र मदद न करके लोगों में आक्रोश पैदा कर लोकसभा चुनावों में फायदा उठाना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होगा।

सरकार हर संभव सहायता देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वाटर सेस लगाया है लेकिन केंद्र सरकार इसमें भी बाधा पहुंचाने के लिए नोटिस भेज रही है। केंद्र सरकार दादागिरी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष लगातार राजनीति कर रहे हैं। झूठे आंकड़े जनता के बीच पेश किए जा रहे हैं। हिमाचल भी प्रदेश का हिस्सा है प्रदेश के लिए आपदा में राहत देना केंद्र की जिम्मेदारी है ऐसा करके प्रदेश पर कोई एहसान नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *