Thursday, May 9, 2024
HomeहिमाचलDA की आस में कर्मचारी-पेंशनर्स को मिली निराशा, सीएम ने पूर्ण राज्यत्व...

DA की आस में कर्मचारी-पेंशनर्स को मिली निराशा, सीएम ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर नहीं की घोषणा

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों और सेवानिवृतों को पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर डीए महंगाई भत्ता मिलने की काफी आस थी। कर्मचारी पेंशनरों को आस थी कि पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की एक किश्त जारी करने की घोषणा कर सकते हैं। सीएम ने डीए की घोषणा नहीं की। जबकि कर्मचारियो व पेंशनराें को 12 फीसदी डीए मिलना शेष है।

सचिवालय सेवानिवृत कर्मचारियों अधिकारियों ने इस पर रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस सरकार में उन्हें देय किस्त जारी की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। प्रदेश के कर्मचारी ने इस सरकार को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आर्थिक बदहाली का रोना रो रही सरकार को अपने खर्चों को कम करने का प्रयास करना चाहिए।

जुलाई 2022, जनवरी 2023 और जुलाई 2023 की 4-4 फीसदी डीए की किश्त का भुगतान होना शेष है। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी पहुंचा है तो केंद्र सरकार के कर्मचारी 46 फीसदी पर पहुंच गए हैं।

प्रदेश के कर्मचारियों को अब आशा है की व्यवस्था परिवर्तन की इस सरकार में अब पहली बार 25 जनवरी के बजाय मुख्यमंत्री 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर उनके लिए की DA की घोषणा करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

106227
Views Today : 62
Total views : 406823

ब्रेकिंग न्यूज़