NH बंद करने पर मां-बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों को SDM कोर्ट किया पेश, अदालत ने घर भेजे

Spread the love

शिमला-धर्मशाला एनएच पर मंगरोट में भूमि विवाद खत्म नहीं हो रहा है। मंगरोट में एनएच को पिछले तीन दिन से बाधित किया जा रहा है। शुक्रवार को भी एनएच पर मंगरोट में मांगरोट निवासी राजनकांत द्वारा पत्थर और झाडिय़ां यहां पर फेंक दी गई, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है की मांगरोट निवासी राजनकांत शर्मा की ओर से प्रशासन को अपनी जमीन का कब्जा देने को लेकर अवगत करवाया था, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें अपने जमीन का कब्जा नहीं मिल पाया, जिसके चलते उन्होंने अब यहां पर एनएच को बाधित कर दिया गया।

इसकी सूचना मिलने पर एसएचओ सदर हरनाम सिंह भी मौके पर पहुंचे और आगामी कार्रवाई की। पहले थाना तलब किया गया और बाद में गिरफ्तारी की गई। इसके बाद एसडीएम सदर कोर्ट में दोनों को पेश किया गया, वहीं इनका मेडिकल भी करवाया गया है। उधर, राजनकांत शर्मा की मानें तो एनएच पर उनके 17 बिस्वा जमीन पाई जाती है। कई बार निशानदेही राजस्व विभाग द्वारा किए जाने के बावजूद भी उन्हें अपनी जमीन का कब्जा नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते वह अपना रोजगार नहीं चला पा रहे हैं। उनका कहना है कि इस मसले को लेकर उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।पुलिस कर रही छानबीनएएसपी शिव चौधरी ने बताया कि नेशनल हाई-वे बाधित करने को लेकर पुलिस की ओर से राजनकांत शर्मा और उनकी मां के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस की ओर से इस मामले को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और राजनकंत शर्मा और उनकी मां को एसडीएम कोर्ट में पेश किया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *