HRTC ड्राइवर कंडक्टर यूनियन की सरकार को चेतावनी, बोले अब आश्वासनों से नहीं चलेगा काम

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:लम्बित मांगों को लेकर HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने सरकार को एक बार फिर चेतावनी दी है। यूनियन ने साफ कहा है कि अगर 31 जुलाई तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एक अगस्त से कर्मचारी केवल आठ घंटे की ड्यूटी करेंगेHRTC यूनियन के राज्य अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कहा कि यूनियन ने सरकार को पहले ही 11 जुलाई को अल्टीमेटम दे दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यूनियन का आरोप है कि पिछले पांच साल का लगभग 100 करोड़ रुपये का ओवरटाइम भुगतान निगम के पास लंबित है। इसके अलावा कर्मचारियों को मिलने वाला करोड़ों रुपये का चिकित्सा भत्ता भी अटका हुआ है। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को हर माह की पहली तारीख को वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। पेंशनरों को अभी भी पेंशन नहीं मिली है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 23 जुलाई को निगम प्रबंधन के साथ होने वाली बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकला, तो कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।यूनियन ने दो टूक कहा कि केवल आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा। जब तक सभी लंबित भुगतान नहीं किए जाते, कर्मचारी सिर्फ आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *