केंद्र सरकार के खिलाफ SKM ने भरी हुंकार 31 जुलाई को देशभर में करेंगे चक्का जाम

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा,उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा  से जुड़े सभी किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय बैठक में हिस्सा लिया और किसान आंदोलन को लेकर तीन महत्वपूर्ण फैसले लिए.

संयुक्त किसान मोर्चा ने का कि 9 दिसंबर 2021 को मोर्चा उठाने पर सरकार ने किसानों से जो वादे किए थे, केंद्र सरकार ने पूरे नहीं किए. किसान संगठनों का आरोप है कि केन्द्र सरकार अपने वायदे से पूरी तरह मुकर गई है. ना तो MSP पर कमेटी का गठन हुआ है और ना ही आंदोलन के दौरान किसानों पर लगाए गए मुकदमें वापस लिए गए हैं. इतना ही नहीं सरकार बिजली बिल को संसद में लाने की कोशिश कर रही है और सरकार किसानों की सबसे बड़ी मांग, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, पर सरकार विचार करने को भी तैयार नहीं है.

वादाखिलाफी विरोधी सभा चलाएगा SKM

किसान संगठनों ने ऐलान किया है कि केन्द्र सरकार की इस वादाखिलाफी के विरोध में 18 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से 31 जुलाई शहीद उधम सिंह की शहादत दिवस तक देशभर में जिला स्तर पर ‘वादाखिलाफी विरोधी सभा’ आयोजित की जाएगी. इस अभियान के अंत में 31 जुलाई को सरदार उधम सिंह के शहादत दिवस पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक देशभर में मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा. इस आयोजन से आम जनता को परेशानी ना हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *