पठानकोट में सेना के सिपाही ने अपने साथियों पर चलाई गोली,दो की मौत

Spread the love

पंजाब दस्तक, पंजाब के पठानकोट में तैनात सेना के सिपाही ने अपने ही साथियों पर गोलीबारी कर दी. पठानकोट के मिरथल कैंट में हुई इस घटना में सेना के दो जवानों की मौत हुई है.

बताया गया है कि 22 साल के सिपाही घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था. हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया. पठानकोट के कैंट इलाके में हुई इस गोलीबारी  में पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के दो जवानों की मौत हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *