‘अग्निपथ’ से कैप्टन असहमत:अमरिंदर बोले- सिपाही के लिए 4 साल का वक्त कम; ऑल इंडिया ऑल क्लास भर्ती नीति भी सही नहीं

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा,केंद्र सरकार की सेना भर्ती के लिए अग्निपथ स्कीम से पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह सहमत नहीं हैं। भारत-चीन और भारत-पाकिस्तान जंग के वेटर्न कैप्टन ने कहा कि एक सिपाही के लिए 4 साल का वक्त बहुत कम है। ऑल इंडिया ऑल क्लास की भर्ती नीति भी सही नहीं हैं। कैप्टन ने कहा कि सेना में भर्ती की इस स्कीम के बारे में केंद्र को समीक्षा करनी चाहिए। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में भाजपा के सहयोगी हैं।

 

ईस्ट और वेस्ट से सख्त चुनौतियां

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पहले से मौजूद 7 और 5 साल की छोटी मियाद वाली नीति ही ठीक है। 4 साल की नीति काम करने के योग्य नहीं है। इसमें भी ट्रेनिंग और छुट्‌टी की मियाद को निकालकर 3 साल से भी कम समय की सर्विस होगी। उन्होंने कहा कि भारत की पेशेवर फौज ईस्ट और वेस्ट से सख्त चुनौतियां का सामना कर रही है। ऐसे में यह नीति काम करने के योग्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *