केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया अंतराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव का शुभारम्भ

Spread the love

शिमला, काजल, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज से अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ शुरू हुआ है। इस उत्सव की शुभारंभ गेयटी थियेटर मे केन्द्रीय संस्कृति व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया । इस उत्सव मे देश-विदेश से करीब 425 साहित्यकार, लेखक और जाने माने विद्वान भाग ले रहे हैं । आजादी के अमृत महोत्सव’ की कड़ी में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ये उत्सव हो रहा है।

केन्द्रीय राज्य संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान शिमला जैसे एतिहासिक शहर मे ये आगाज किया गया जो ऐतिहासिक है और इस दौरान आजादी के 75 वर्षो मे साहित्यिक रूप मे हम कहां पहुचे और आगे 25 वर्षो मे कहा पहुंचना है इसका रोड मैप बनेगा । इसलिए इस उत्सव का उद्देश्य यह मंथन है.

उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन अब संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर वर्ष देश के अलग अलग स्थानो पर किए जाएगे । शिमला की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहा अनेको एतिहासिक स्थल है और इस जगह का अपना अलग महत्व है ऐसे मे संस्कृति मंत्रालय द्वारा पर्यटन विभाग के सहयोग से जल्द ही एक बढे संगीत महोत्सव के आयोजन की योजना है । जिसके लिए जल्द शिमला व आसपास के क्षेत्रो मे स्थान व समय का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *