सोनिया राहुल गांधी को ईडी द्वारा दिए गए नोटिस पर भड़की कांग्रेस शिमला में ईडी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, नेशनल हेराल्ड मामले में जहा आज  राहुल गांधी ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं ओर उनसे पूछताछ की जा रही है वही कांग्रेस द्वारा देश भर में ईडी  कार्यालयों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है राजधानी शिमला में भी ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रतिभा सिंह  सहित अन्य कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और छोटा शिमला के समीप ईडी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा  जांच एजेंसियों को विरोधियों की आवाज दबाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है और झूठे मामले बनाए जा रहे हैं। नेशनल हेराल्ड में किसी भी तरह का कोई भी पैसे का लेन देन नहीं हुआ केवल उसे जीवित करने के लिए कांग्रेस  नेताओं ने प्रयास किए हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में भी इस न्यूज़पेपर में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर झूठे मामले बनाने के लिए ईडी का सहारा लिया जा रहा है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी पर ईडी  द्वारा की जा रही कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ झूठे मामले बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।  केंद्र द्वारा सरकार द्वारा अपने विरोधियों को के खिलाफ ईडी सहित अन्य जांच एजेंसियों से झूठे  मामले बना कर उन्हें फसाया जा रहा हैं लेकिन कांग्रेस  डरने वाली नहीं और कार्रवाई के खिलाफ आज देश भर में ईडी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं राजधानी शिमला में भी कार्यालय के बाहर उनके द्वारा की कार्रवाई का विरोध जताया जा रहा है और आने वाले समय में कांग्रेस सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *