भाजपा एक मजबूत संगठन है और हमें इसे आने वाले समय में और मजबूत करना होगा : भाटिया

Spread the love

हमीरपुर,काजल; भाजपा सांसद हरियाणा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय भाटिया ने हमीरपुर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के संगठनात्मक मुद्दे पर एक सत्र लिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत संगठन है और हमें इसे आने वाले समय में और मजबूत करना है। हम पार्टी और चुनावों के प्रबंधन के लिए योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से काम करते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंच पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में बूथ स्तर पर शानदार काम कर रही है और बूथ स्तर पर हमारा संगठित ढांचा है।

अधिवेशन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमर धूमल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महासचिव पवन राणा, महासचिव त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *