भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- पीएम मोदी को ना किसी का साथ देना है, ना ही साथ लेना है

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); केंद्र के फैसलों के खिलाफ पंजाब सरकार की ओर से विधानसभा का स्पेशल सत्र बुलाया गया है. विधानसभा सत्र के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार को ना ही साथ देना है और ना ही किसी का साथ लेना है.”

भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर अतिरिक्त बिजली नहीं देने का आरोप लगाया. भगवंत मान ने कहा, ”दिल्ली में कोई भी काम करना हो तो उपराज्यपाल से अनुमति मांगनी पड़ती है वहां CM का कुछ नहीं चलता क्योंकि वहां सरकार किसी और पार्टी की बनी हुई है. पंजाब ने केंद्र सरकार से एक्स्ट्रा बिजली मांगी लेकिन हमें मना कर दिया गया और हरियाणा को दे दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *