एक दिन थमने के बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज क्या हैं नई कीमतें

Spread the love

पंजाब दस्तक डेस्क; देश में पेट्रोल और डीजल के दाम एक दिन थमने के बाद आज फिर बढ़ गए हैं. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80-80 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 102 रुपए 61 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 93 रुपए 87 पैसे हो गई है. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद 22 मार्च यानी मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 12 दिनों के अंदर 10वीं बार ईंधन महंगा हुआ है.

देश की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 117 रुपए 57 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 101 रुपए 70 पैसे हो गई है. यहां पेट्रोल और डीजल की कीमत में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में तंग आपूर्ति के डर से लगभग 35-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *