सत्ता में आने पर कांग्रेस ने की ओपीएस बहाली, आउटसोर्स को नियमित कर ठेकेदारी प्रथा को बंद करने की घोषणा।

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा); हिमाचल में कांग्रेस ने कर्मचारियों व अन्य वर्गों को लुभाने की घोषणाएं करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। जबकि ठेकेदारी प्रथा को खत्म सीधी भर्ती की जाएगी और आउटसोर्स पर लगे सभी कर्मियों को नियमित किया जाएगा।

कांग्रेस हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का शोषण किया है। बीजेपी सरकार कर्मचारी विरोधी है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर ओपीएस बहाल की जाएगी। आउटसोर्स भर्ती को बंद कर सीधी भर्ती की जाएगी। आउटसोर्स पर सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की की है कि करुणामूल्क आश्रितों को भी नौकरी दी जाएगी।

वन्ही उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोग महंगाई से त्रस्त है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम है बावजूद इसके पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता महंगाई का जवाब आगामी चुनावों में देगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *