पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा);पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है. बुधवार को भी भगवंत मान की सरकार ने कई बड़े फैसले लिए और महत्वपूर्ण कदम उठाए. इसी कड़ी में कांग्रेस द्वारा नियुक्त 29 इंप्रूवमेंट ट्रस्टों के चेयरमैन सहित 128 ट्रस्टियों को हटा दिया गया है. गौरतलब है कि अब इन ट्रस्टों के संचालन की जिम्मेदारी संबधित जिलों के डिप्टी कमिश्नर और उपमंडल अधिकारियों को सौंपी गई है.
यह आदेश प्रमुख सचिव स्थानीय शासन अजय सिन्हा ने जारी किए. वहीं राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक विशेष निर्देश पर, अन्य बोर्ड और निगमों में कांग्रेस द्वारा नियुक्त नेताओं को भी अपना इस्तीफा देने के लिए कहा गया था.
