राजधानी शिमला में पेट्रोल ने लगाया शतक, लोग महंगाई की मार से परेशान।

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा); देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल के दाम शतक लगा चुके हैं। पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राजधानी शिमला में पेट्रोल के दाम सौ रुपये के पार हो गए हैं। शहर में पेट्रोल के दाम 100.49 रुपये और डीजल के दाम 84.70 रुपये प्रति लीटर हो गए। चुनावों के समय तेल के दामो में आई गिरावट अब आसमान पर हैं। ऐसे में महंगाई की मार से आम लोग परेशानी में है।

राजधानी के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल भरवाने आए लोगों का कहना है कि पेट्रोल के दाम 100 के पार हो गए हैं। ऐसे में महंगाई की दोहरी मार गरीब जनता पर पड़ रही है पेट्रोल के दाम बढ़ने से सब्जी व अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ गए हैं जिससे उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो गया है चुनाव के समय तो सरकार लोगों को लुभाने के लिए दाम कम कर देती है लेकिन अब फिर से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए हैं सरकार को जनता को राहत देने के लिए प्रयास करने चाहिए।

जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। सरकारें अगर राहत नही देती है तो चुनाव तो फिर आएंगे उसमें जनता का गुस्सा सरकार पर फूटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *