पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद दिग्गज कांग्रेसी नेता लाल सिंह को यह पद दिया गया था। पंजाब में अब कांग्रेस सत्ता से बाहर हो चुकी है। खास बात यह है कि पंजाब में जल्द गेहूं की खरीद शुरू होने वाली है। ऐसे में अहम पद खाली होने से पंजाब की CM भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार के लिए चुनौती बढ़ सकती है।
हालांकि CM भगवंत मान ने कहा कि राज्य में किसानों की संतान की तरह पाली फसल का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी। मंडियों में किसानों के परेशान होने का समय बीत चुका है। मुझ पर यकीन रखो।
