पंजाब में घर-घर राशन योजना का आप का एलान, जानिए क्या बोले केजरीवाल

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब में घर-घर राशन योजना की शुरुआत होने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने इसे दिल्ली में लागू करने से रोका था. कोई बात नहीं, इसकी शुरुआत अब पंजाब से करेंगे.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस आइडिया का समय आ चुका है उसको कोई नहीं रोक सकता है. कोई ताकत नहीं रोक सकती है. फिर उसके पीछे कुदरत लग जाती है. अब इसका समय आ चुका है, ये तो लागू होगा. दिल्ली में नहीं लागू करने दिया कोई बात नहीं, पंजाब में लागू करेंगे. पंजाब में लागू होगा तो सारा देश देखेगा. सारे देश के लोग इसकी मांग करेंगे. पूरे देश में लागू होगा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली में बने पूरे देश में बनेंगे. दिल्ली में जो चीजें लागू हो रही हैं वो पूरी देश में लागू हो रही हैं. पिछले कुछ सालों में आपने देखा होगा कि कैसे दिल्ली में होने वाले कामों को रोका गया? किस तरह से मोहल्ला क्लीनिक को दो साल तक बनने से रोका गया? हम दिल्ली में सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहते थे उसकी फाइल को तीन साल तक रोका गया.

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान न सोमवार को राज्य में घर-घर राशन योजना लागू करने का ऐलान किया. अब कोटेदार लोगों के दरवाजे पर जाकर उनको राशन देंगे. लोगों को राशन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *