हरियाणा की मंडियों में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेंद्र राणा); गेहूं की फसल तैयार हो गई है. किसान गेहूं काटकर अब अपने घर में रख रहे हैं. इस बीच हरियाणा की मंडियों में सरकार ने गेहूं खरीद का ऐलान कर दिया है. अब किसान अपनी फसल मंडियों में जाकर बेच सकते हैं. किसानों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

हरियाणा की विभिन्न मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही मंडियों में चना, जौ और अन्य फसलों की खरीद भी एमएसपी पर की जाएगी. किसानों  के ल्ए यह खुशखबरी है कि उनकी फसल एमएसपी रेट पर खरीदी जाएगी.

बता दें कि पिछले साल दिल्ली की सीमाओं पर हरियाणा, पंजाब, यूपी सहित कई प्रदेशों के किसानों ने एमएसपी रेट पर फसल खरीदने की मांग सरकार से की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *