पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब सरकार की ओर से विधायकों का इनकम टैक्स न भरने का विचार किया जा रहा है। इस मामले को लेकर सरकार जल्द ही कोई बड़ा फैसला कर सकती है।विधायकों वन टर्म पैंशन देने का फैसला लेने के बाद सरकार एक ओर महत्वपूर्ण फैसला लेने का विचार कर रही है।अभी तक राज्य में जिस किसी की सरकार रही हो विधायकों का इनकम टैक्स सरकारी खजाने से भरा जाता है।
हालांकि पूर्व की कैप्टन अमरिंदर सरकार की ओर से विधायकों का इनकम टैक्स सरकारी खजाने से न भरने का फैसला लिया गया था। विधायकों का टैक्स भरने का फैसला उनकी इच्छा शक्ति पर छोड़ दिया गया था।
