पिछले 7 दिनों के अंदर आज 6ठीं बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम

Spread the love

पंजाब दस्तक डेस्क: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम अब दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. आज पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल के दाम 30 पैसे और डीजल के दाम 35 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99 रुपए 41 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 90 रुपए 77 पैसे हो गई है.

कल राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 50 पैसे और 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद पिछले हफ्ते मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 7 दिनों के अंदर 6वीं बार ईंधन महंगा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *