आज CM भगवंत मान मानसा में किसानों को बांटेंगे 1 अरब का मुआवजा

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब का CM बनने के बाद भगवंत मान का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम मानसा में होगा। यहां सिरसा रोड स्थित नई अनाज मंडी में वह किसानों को 1 अरब से ज्यादा का मुआवजा बांटेंगे। पिछले साल गुलाबी सुंडी की वजह से किसानों की नरमे की फसल का नुकसान हुआ था। चुनाव के वक्त पूरे पंजाब में प्रचार करने वाले CM मान ने अभी तक आम पब्लिक और मीडिया से दूरी बना रखी थी। वह वीडियो के जरिए बात कहकर उसे जारी कर देते हैं।

गुलाबी सुंडी से नरमे के नुकसान के बदले CM मान ने 1 अरब 1 करोड़ 39 लाख 45 हजार 87 रुपए के मुआवजे को मंजूरी दी है। यह मुआवजा सिर्फ मानसा जिले को मिला है। इसमें साढ़े 7 करोड़ से ज्यादा रकम नरमा चुगने वाले मजदूरों के लिए है। बाकी सारा पैसा किसानों को मिलेगा।

मुआवजे के लिए चल रहा धरना
मानसा में मुआवजे के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) धरना दे रहा है। उनका कहना है कि जब तक किसानों को मुआवजा मिल नहीं जाता, वह धरना खत्म नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *