योगी सरकार में दो डिप्टी सीएम समेत कुल 52 मंत्रियों ने ली शपथ

Spread the love

पंजाब दस्तक डेस्क; उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों का शपथ ग्रहण पूरा हो गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ 37 साल बाद इतिहास रचकर एक बार फिर यूपी के मुख्यमंत्री बने हैं.

योगी के मंत्रिमंडल में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है. योगी कैबिनेट में एक मुस्लिम चेहरे को मंत्रीपद मिला है. कुल 52 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली है, जिसमें 18 कैबिनेट, 14 राज्यमंत्री और 20 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बीजेपी दिग्गजों की मौजूदगी में सीएम योगी का शपथग्रहण सम्पन्न हुआ है. योगी सरकार में सहयोगी दलों के 2 मंत्री बने हैं, वहीं केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम की कुर्सी मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *