चंडीगढ़ रेड़ी फड़ी यूनियन का प्रदर्शन चुनावों का करेंगे बहिष्कार

Spread the love

चंडीगढ़(सुरेंद्र राणा);  चंडीगढ़ में फुटपाथ साइकिल एंड रेहड़ी फड़ी वर्कर यूनियन ने नगर निगम में हो रहे टाउन वेंडिंग कमेटी के चुनाव के विषय में नगर निगम कमिश्नर रिटर्निंग ऑफिसर इंदरजीत गुलाटी और सुपर टंडन जोशी और विवेक त्रिवेदी से मिले टाउन वेंडिंग कमेटी का चुनाव तीन लोगों को सिलेक्ट कर दिया गया है।

उनका कहना है कि एक एसी सीट के लिए और एक विकलांग सीट के लिए 2 सीटों के लिए 9 लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है जिसमें यूनियन के सारे नुमाइंदों को आर्डर होने के बाद भी रद्द कर दिया गया। उनको चुनाव नहीं लड़ने दिया जा रहा है नगर निगम की धक्का शाही और जाति के खिलाफ पूरे शहर में चंडीगढ़ में रेहड़ी फड़ी यूनियन और जितने भी वेंडर्स बैठे हैं इनसे सबसे चुनाव का विरोध करने के लिए तैयारी है। 24 मार्च को कोई भी वोट नहीं डालेगा और इसका विरोध किया जाएगा।

क्योंकि इन्होंने अपनी मर्जी से सिलेक्शन कर रखा है इसके विरोध में आज प्रधान राममिलन गौड चेयरमैन विजय कपूर चित नारायण शाह रामपाल  गुड़िया देवी कैलाश राव राजेंद्र प्रसाद अयोध्या प्रसाद और चेतन सभी लोगों ने इसका जोरदार विरोध किया और प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि नगर निगम के आगे उन्होंने इसका विरोध प्रदर्शन भी किया और अगला हाई कोर्ट में जाकर इसको जो चुनाव हो रहा है इसको रद्द कराया जाएगा। इस विषय को लेकर आज विशेष मीटिंग हुई है और इसका विरोध करते हुए 24 तारीख को नगर निगम के गेट के आगे भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों से विनती है कि इस चुनाव का सब लोग विरोध करें कोई भी वोट डालने नहीं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *