पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को लेकर बहुत बड़ा फैसला लिया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एलान किया है कि राज्य में 35 हजार कच्चे कर्मचारी पक्के होंगे.
भगवंत मान ने कहा कि ग्रुप सी-ग्रुप डी में काम कर रहे 35 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा. सीएम भगवंत मान ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि अगले विधानसभा सत्र से पहले इस बिल का ड्राफ्ट बनाकर दें.
पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कच्चे कर्मचारियों की मांगों को आम आदमी पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया था. भगवंत मान ने सीएम पद का उम्मीदवार बनने के बाद ही वादा किया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा. अब सीएम पद की शपथ लेने के एक हफ्ते बाद ही भगवंत मान ने अपना एक और बड़ा वादा पूरा कर दिया है.
