पंजाब में मंत्रियों को मिले विभाग CM ने गृह समेत ये 27 महकमे अपने रखे अपने पास

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब में CM भगवंत मान ने शपथ ग्रहण के 2 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया। सबसे अहम गृह, इंडस्ट्री एंड कॉमर्स और लोकल बॉडीज महकमे CM ने अपने पास रखे हैं। हरपाल चीमा को वित्त विभाग दिया गया। एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग भी चीमा के पास रहेगा। सबसे चुनौती वाला शिक्षा विभाग गुरमीत सिंह मीत हेयर दिया गया। हरजोत बैंस को कानून एवं पर्यटन मंत्री बनाया गया।
ब्रह्मशंकर को वाटर सप्लाई और कुदरती आपदा प्रबंधन महकमा दिया गया है। सेहत विभाग डॉ. विजय सिंगला को दिया गया है। कुलदीप धालीवाल को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग मिला है। इन महकमों के साथ सभी मंत्रियों को कुछ और विभाग भी दिए गए हैं।
हरभजन सिंह ETO के पास बिजली एवं लोक निर्माण विभाग रहेगा। डॉ. बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया। लालचंद कटारूचक्क को फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री बनाया गया वहीं लालजीत भुल्लर प्रदेश के नए ट्रांसपोर्ट मंत्री होंगे।
