मुख्यमंत्री को संकीर्ण सोच रखने के बजाए कर्मचारियों की मांगों को सुनना चाहिए: राठौर

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा)  कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला पार्टी कार्यालय में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। कर्मचारियों को हक मांगने पर उनकी आवाज दबाई जा रही है उनके तबादले किए जा रहे हैं। कर्मचारी इसका जवाब आगामी नगर निगम और विधान सभा के चुनावों में इसका जवाब देंगे। मुख्यमंत्री को संकीर्ण सोच छोड़ कर बड़ा दिल दिखाते हुए उनकी मांगे सुननी चाहिए।

वहीं राज्यसभा के लिए खाली हो रही सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित करने पर राठौर ने कहा कि इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष की विधायकों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *