पंजाब में आप सरकार के मन्त्रिण्डल की सूची जारी, शपथ के बाद आज होगी कैबिनेट बैठक

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा) पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद शनिवार को कैबिनेट शपथ लेगी. इस बीच सीएम भगवंत मान ने सरकार के नए मंत्रियों के नाम का एलान कर दिया है. सीएम भगवंत मान के एक ट्ववीट के अनुसार हरपाल सिंह चीमा, बलजीत कौर, हरभजन सिंह, विजय सिंगला, लालचंद, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर और हरजोत सिंह बैंस नई सरकार में काबीना मंत्री होंगे.

नए मंत्रियों के नाम का एलान करते हुए सीएम भगवंत मान ने ट्वीट में कहा- “पंजाब के नए मंत्रिमंडल की शपथ कल होगी. पंजाब के सभी भावी मंत्रियों को बधाई. पंजाब के लोगों ने हम सभी को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, हमें लोगों की सेवा करने और एक ईमानदार सरकार देने के लिए दिन-रात काम करना है. हम एक खुशहाल पंजाब बनाना चाहते हैं.”

बता दें शनिवार को चंडीगढ़ में इन सभी मंत्रियों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे. इसके बाद 12.30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *