मुख्यमंत्री ने ओकओवर में खेली होली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा); देशभर में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला में भी होली की धूम है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी आवास ओकओवर में पत्नी संग प्रदेश की जनता के साथ होली मनाई और प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 2 साल के बाद देश में कोविड के मामलो में कमी आई हैं जिसके चलते इस बार यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगो के इस पर्व पर यही कामना है कि प्रदेश तरक्की की राह पर आगे बढ़े। कोविड पूरी तरह समाप्त हो और यह पर्व इसी तरह हंसी खुशी के साथ मनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *