शिमला(सुरेन्द्र राणा); प्रदेश भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा सरकार ने नौकरियों में भाई भतिजावाद को बढ़ावा दिया और यह सरकार सर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।यह बात युवा कांग्रेस ने शिमला में कही।सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस जनजागरण अभियान चलाएगी।
युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल कुमार के ने शिमला में कहा कि आज युवा व कर्मचारी वर्ग भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से त्रस्त है। जनता मंहगाई की मार झेल रही है। इसके खिलाफ युवा कांग्रेस प्रदेश स्तरीय जन – जागरण अभियान चला कर सरकार की विदाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के 30 से अधिक पदाधिकारियो पर झूठे मुकदमें दायर किए। सरकार इसे वापिस नही लेती है तो प्रदेशभर में युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हर कार्यक्रम को काले झंडे दिखाकर विरोध करेगी।
