नगर निगम शिमला चुनाव में कांग्रेस उतारेगी मजबूत प्रत्याशी: संजय दत्त

Spread the love
शिमला(सुरेन्द्र राणा); अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों से नगर निगम चुनावों में पूरी निष्ठा, एकजुटता व पूरे तालमेल के साथ चुनाव मैदान में डटने को कहा है। उन्होने कहा कि चार उप चुनावों की तरह शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी को अपनी जीत हासिल करनी है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से  नगर निगम चुनावों को लेकर एक बैठक में
संजय दत्त ने कहा कि इसी साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है, इसलिए इन चुनावों में कांग्रेस की जीत कार्यकर्ताओ के मनोबल को बढाने में महतत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होने कहा कि देश नगर निगम चुनावों को लेकर प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने पहले ही पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की है।
दत्त ने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश पूरे देश में गया है। यह सब सगंठन की मजबूती व एकता से ही संभव हुआ इसलिए  प्रदेश  विधानसभा चुनावों में भी यही सिलसिला जारी रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनावों में पार्टी की जीत सुनश्चित करने के लिए इस  परीक्षा में सबको सफल होना है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी।
कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने बैठक में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस की प्रतिष्ठा से जुड़े है इसलिए इसमें सभी को सफल होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *