शिमला(सुरेन्द्र राणा); जिले में आत्महत्या के मामले थम नहीं रहे हैं आए दिन लोग आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं ताजा मामले में उपमंडल चौपाल में एक नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार। उपमंडल-चौपाल के देवत में एक नेपाली मूल के आदमी ने रात को एक नाशपाती के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जिवन लिला को समाप्त कर दिया है ।। आज़ सुबह जब मकान मालिक अपने घर से बाहर निकले तो एक ब्यक्ती घर के सामने पेड़ से लटका हुआ देखा।
